दरभंगा, जून 20 -- बेचन राम,तारडीह। डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को तारडीह प्रखंड अंतर्गत प्लस टू पीएम श्री एसी उच्च विद्यालय, कुर्सों का निरीक्षण किया, जहां डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाना है। उन्होंने विद्यालय परिसर के भवनों के रंग-रोगन, साफ-सफाई व चाहरदीवारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी को सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण कराने को कहा। डीएम ने प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए कुर्सो मछैता पंचायत में ही भूमि चिन्हित कर सीओ को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में आधारभूत और आवश्यक व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करें, जिससे प्रखंड में डिग्री कॉलेज का संचालन किया जा सके। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज के लिए भूमि करें चिन्हित : डीएम गौरतल...