दरभंगा, जून 19 -- सिंहवाड़ा/हनुमाननगर, हिटी। प्रखंडों में नवसृजित डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से पठन-पाठन शुरू होना है। इसको लेकर गुरुवार को डीएम कौशल कुमार ने विभिन्न प्रखंडों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

प्रकाशन समिति की तैयारी सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित वर्ग संचालन की तैयारियों एवं उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए डीएम ने संबंधित संवेदक को विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, चाहरदिवारी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का डीएम ने जायजा लिया। चाहरदिवारी के कार्य को पूर्ण करने का आदेश उन्होंने उपस्थित अधिकारियों...