हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। प्रशासन की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बाद अब उच्च शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर की भी जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। उनको 'सुपरवाइजर' बनाया गया है। ऐसे में अब एमबीपीजी, महिला डिग्री कॉलेज एवं उत्तराखंड मुक्त विवि में भी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। कुछ कक्षाओं में पढ़ाई ठप भी हो सकती है। कर्मचारियों को इन दिनों जनगणना से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जनगणना कार्य 25 मई तक प्रस्तावित है। एमबीपीजी कॉलेज से इस बार जनगणना में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है। कॉलेज के 32 असिस्टेंट प्रोफेसर (प्राध्यापकों) को जनगणना ड्यूटी का आदेश थमाया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के 12 कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं महिला डिग्री कॉलेज के 6 प्राध्यापकों को सुपरवाइजर बनाया गया है। इससे द...