अल्मोड़ा, मार्च 7 -- डिग्री कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर छात्रसंघ ने प्राचार्य प्रो शर्मिला सेक्सना को ज्ञापन सौंपा। कहा कि महाविद्यालय के शौचालयों की स्थिति खराब हो चुकी है। महिला शौचालय के दरवाजे तक क्षतिग्रस्त हैं। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें नहीं हैं। इससे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां छात्र संघ अध्यक्ष गींताजलि, कोषाध्यक्ष सुमित बिष्ट, दीपा, प्रतीक, सपना, सुनाक्षी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...