समस्तीपुर, मई 14 -- बिथान। बिथान में डिग्री कॉलेज की स्थापना एवं जुलाई 2026 से ही शैक्षणिक संचालन शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- मुंविवि में पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के अंतिम दिन छह परीक्षार्थी निष्कासितआंदोलन की योजना स्थानीय छात्र-युवा एवं सामाजिक संगठनों की ओर से 15 मई को बिथान बाजार बंद रखने तथा प्रखंड कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। आंदोलन के आयोजकों ने क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे छात्रों के भविष्य के हित में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें। विशेष रूप से व्यवसायियों से आग्रह किया गया है कि वे 15 मई को स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दें। आ...