कौशाम्बी, फरवरी 24 -- जिला मुख्यालय के धाता रोड पर संचालित एक निजी डिग्री कॉलेज का सोमवार की रात ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के सेहिया गांव के सामने याहिया डिग्री कॉलेज संचालित है। डिग्री कॉलेज सोमवार कीशाम को बंदकर कॉलेज के जिम्मेदार चले गए। रात में चोरों ने 12 कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर स्कूल से बैटरी, इन्वर्टर के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोर जाते समय कॉलेज में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए। मंगलवार को जानकारी हुई तो प्रबंधक मो. आसिफ पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.