पटना, अगस्त 2 -- उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में नव स्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को अगले 10 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग के अनुसार, इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को शिक्षण संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक एन के अग्रवाल ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब सरकार का फोकस डिग्री कॉलेजों के लिए जमीन आवंटन और स्थाई भवन निर्माण पर होगा। इस दिशा में भी जल्द ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करने की तैयारी है。 यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेजों में 10 दिनों में शिक्षकों की नियुक्ति होगीशिक्षकों की नियुक्ति की प्रगति अब तक सभी डिग्री कॉलेजों में केवल एक-एक प्राचार्य और एक-एक बर्सर की ही नियुक्ति...