मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता डिग्री कॉलेजों में अब मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई होगी। एनसीटीई (नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन) ने इसकी अधिसूचना जारी की है। एनसीटीई वर्ष 2027-28 से यह व्यवस्था शुरू करेगी।

बैचलर और डिप्लोमा कोर्स इसके अलावा बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन, डिप्लोमा इन आर्ट एजुकेशन और डिप्लोमा इन आर्ट एजुकेशन (परफार्मिंग आर्ट) की भी पढ़ाई डिग्री कॉलेजों में होगी। एनसीटीई ने सभी डिग्री कॉलेजों को इन कोर्सों के लिए आवेदन करने को कहा है। एमडीडीएम कॉलेज में बीएड की पूर्व विभागाध्यक्ष और वर्तमान में एपेक्स प्रोफेशनल विवि की प्रति कुलपति डॉ. मौसमी चौधरी ने बताया कि मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स चलाने वाले कोई भी कॉलेज इन विषयों को शुरू कर सकेंगे। पहली बार डिग्री कॉलेजों में एनसीटीई के द्वारा ...