डिग्री कॉलेजों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के नए खुले डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि दस्तावेज की पूरी जांच किए बिना संविदा पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई है।ताजा मामले में मुंगेर विवि में नियुक्त एक शिक्षक के पास पीजी की डिग्री नियुक्ति की तारीख तक नहीं बताई जा रही है। अभ्यर्थी जिस विवि से पीजी की पढ़ाई कर रहा था, उसने भी लिखकर दिया है कि सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति तक अभ्यर्थी का रिजल्ट नहीं आया था। संबंधित विवि के यह लिखकर देने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया की जांच की जानी चाहिए ताकि ऐसी और भी गड़बड़ियों का पता चल सके। बिहार में नए खुले 211 डिग्री कॉलेजों में संविदा पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.