नवादा, मार्च 28 -- नवादा, निज प्रतिनिधि पिछले दिनों 23 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें उतीर्ण छात्र-छात्राएं अब चार वर्षीय स्नातक सेमेस्टर वन की कक्षा में दाखिला लेने की तैयारी में जुट गए हैं। अभी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर में पास विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। एक सप्ताह के अंदर ये दोनों कागजात विद्यार्थियों को मिल जाने की उम्मीद है। जिले में चार अंगीभूत डिग्री कॉलेज, जबकि आधा दर्जन से अधिक गैर अंगीभूत कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर वन में करीब 35 हजार सीटों पर दाखिला होगा। अभी मगध विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस बार स्नातक की कक्षाओं में ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल पर होगा। पिछले साल मगध विश्वविद्यालय की ओ...