अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्व अनुदानित एवं राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षिक उन्नयन के लिए मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में जनभवन में प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी प्रधानाचार्यों ने अपने संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से का पीपीटी के जरिए प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, महाविद्यालयों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, एनआईआरएफ रैंकिंग एवं नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर फोकस रहा।बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिया कि प्राचार्य अध्यापकों को प्रेरित करें। स्थानीय विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों से संपर्क स्थापित करें तथा अभिभावकों के साथ संवाद बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों की ...