आशीष त्रिवेदी, अप्रैल 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य पद पर भर्ती हुए शिक्षक नौकरी छोड़कर पुराने संस्थान लौट रहे हैं। 298 प्राचार्यों की भर्ती हुई थी और केवल 100 प्राचार्य ही अब बचे हैं। ज्यादातर एडेड डिग्री कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्यों के भरोसे चलाए जा रहे हैं।एडेड डिग्री कॉलेजों में अक्तूबर 2020 में 298 प्राचार्यों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई। मार्च 2021 में इंटरव्यू और अक्तूबर 2021 में चयनित प्राचार्यों को तैनाती दे दी गई। उस समय तक कॉलेजों में शिक्षक अधिकतम प्रोन्नति पाकर एसोसिएट प्रोफेसर बन सकते थे। प्राचार्य का पद प्रोफेसर के बराबर था। कुछ महीने बाद नवंबर 2021 में कॉलेजों में प्रोफेसर पद आ गया और यह प्राचार्यों के समतुल्य हो गया। ऐसे में प्राचार्य बने शिक्षकों को कोई आर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.