मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेजों में अब प्रोफेसर और एसो. प्रोफेसर रैंक के शिक्षक ही प्राचार्य बनेंगे। लोकभवन ने इसका निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिया है।

शिक्षक प्राचार्य बनने के बारे में लोकभवन से जारी पत्र में कहा गया है कि नये राजकीय डिग्री कॉलेजों में अगर कोई शिक्षक प्राचार्य के तौर पर नहीं जाना चाहता है और उसके पास वैध आधार है तो कॉलेज के नजदीक वाले कॉलेज के प्राचार्य को अतिरिक्त प्रभार दिया जाये। बीआरएबीयू में कई शिक्षकों ने प्राचार्य बनाने पर आपत्ति जतायी थी। उनका कहना था कि बीमार होने के कारण वह इस पद को ग्रहण नहीं कर सकते हैं। कई ने जल्द रिटायरमेंट का हवाला भी दिया था। बीआरएबीयू में कई सहायक प्राध्यापकों को भी डिग्री कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। बीआरएबीयू में 39 नये डिग्री कॉलेज ...