मधुबनी, जुलाई 2 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के अंतर्गत जिले के 22 संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों सहित सात प्रखंडों में नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र (2026 - 2030) की नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। छात्र-छात्राएं चयन सूची के आधार पर आवंटित कॉलेजों में अपने दस्तावेजों के सत्यापन और नामांकन के लिए लंबी लाइनों में लग रहे हैं। नामांकन की प्रक्रिया 6 जुलाई तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।

एलएनएमयू के अध्यक्ष का बयान एलएनएमयू के अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. डॉ अशोक कुमार मेहता ने बताया कि प्रथम नामांकन सूची के बाद यदि नामांकन के लिए सीटे खाली रह जाती है तो एलएनएमयू के द्वारा अगली चयन सूची जारी की जाएगी। कॉलेज में दस्तावेज के भौतिक सत्यापन से प...