लखनऊ, मई 29 -- राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत 91 शिक्षकों का विभिन्न कॉलेजों में ऑनलाइन स्थानांतरण किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने ऑनलाइन पोर्टल का बटन दबा कर शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की।राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर पद पर कार्यरत कुल 193 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया। प्राचार्यों ने जांच कर 116 आवेदन फॉर्म तबादले के लिए अनुमोदित किए और 70 आवेदन फॉर्म अपूर्ण पाए गए। उच्च निदेशालय स्तर पर जांच और परीक्षण के उपरांत कुल 91 शिक्षकों का स्थानांतरण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से तबादले किए। उन्होंने कहा कि बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पारदर्शी ढं...