डिग्री कॉलेजों के लिए भूमि के प्रस्ताव का प्रभारी मंत्री, विस सदस्य से अनुमोदन आवश्यक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में डिग्री कॉलेजों के लिए भूमि के प्रस्ताव का अब प्रभारी मंत्री और विस सदस्य से अनुमोदन आवश्यक होगा। सूबे के 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। जिला समेत सूबे के 211 डिग्री कॉलेजों के लिए जमीन खोजी जा रही है। डीएम के स्तर से भेजी जा रही अनुशंसा पर विभिन्न जिलों में विधायकों ने आपत्ति उठाई है। इसके बाद यह बदलाव किया गया है। सभी डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
भूमि चयन के लिए नए निर्देश भूमि चयन के लिए प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। प्रखंड मुख्यालय में जमीन को प्राथमिकता देनी होगी। वहां जमीन नहीं मिलने पर निकट के क्षेत्र में खोज की जाएगी। विभाग ने कहा है कि कई कॉलेजों के मामले में डीएम ने जिस चयनित भूमि की अनुशंसा की है, उसपर आपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.