डिग्री कॉलेज, बरही को विभावि के अधीन ही रखने के लिए लिखा पत्र
कोडरमा, मई 29 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। डिग्री कॉलेज बरही को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने पत्र में कहा है कि नवसृजित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह का मुख्यालय गिरिडीह में स्थापित किया गया है और गिरिडीह कोडरमा जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हस्तांतरित कर उक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है। लेकिन विद्यार्थियों के हित व प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए डिग्री कॉलेज चंदवारा, कोडरमा को वीबीयू के अधीन ही रखा जाना अधिक उचित होगा। यह भी पढ़ें- जिले के कॉलेजों को विभावे से हटाने के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.