डिग्री कॉलेज, बरसंडा को भी समर्थ पोर्टल से जोड़ा गया, नामांकन के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
मुंगेर, जुलाई 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-1 (शैक्षणिक सत्र 2026-30) में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को एक नई सुविधा देते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज, बरसंडा टेटियाबंबर को भी समर्थ पोर्टल से जोड़ दिया है। साथ ही पहली बार इस नवस्थापित कॉलेज में स्नातक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखंड में दो नए राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किए हैं। इनमें पहले चरण में राजकीय डिग्री कॉलेज, टेटियाबंबर में नामांकन के लिए आवेदन लिया गया था, जबकि अब रिक्त सीटों पर शुरू हुई नई आवेदन प्रक्रिया में राजकीय डिग्री कॉलेज, बरसंडा टेटियाबंबर को भी शामिल कर लिया गया है।
नवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.