पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिग्री के साथ-साथ कौशल, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान भी आवश्यक है। ऐसे जॉब मेले युवाओं को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने एमआईटी में आयोजित जॉब मेले का उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में एमआईट के इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामबाग में शनिवार को विशाल जॉब मेले का आयोजन किया गया। जॉब मेले में 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में टेकविंन आईटी सॉल्यूशन, टाटा मोटर्स, मारूती सुजुकी, टोयटा, पनोरमा ग्रुप, प्...