डिग्री के आवेदन में रोल नंबर की जगह डाल दिया मोबाइल नंबर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर कैफे संचालक की लापरवाही से बीआरए बिहार विवि के सैकड़ों छात्रों की डिग्रियां अटक गई हैं। कैफे वाले ने आवेदन फॉर्म भरते समय विद्यार्थी के रोल नंबर की जगह उसका मोबाइल नंबर भर दिया है। इसके अलावा कई छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी गलत भर दिए गए हैं। फॉर्म में गलत जानकारी भरने से छात्रों की डिग्री नहीं बन पा रही है।
आवेदन में गलतियों की जांच आवेदनों की जांच में विवि के परीक्षा विभाग को लगातार गड़बड़ी मिल रही है। चालान अपलोड करने की जगह फॉर्म के साथ रसीद की कॉपी डाल दी गई है। बीआरएबीयू की उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणु बाला का कहना है कि छात्रों को आवेदन भरने के समय उसे खुद चेक करना चाहिए। चेक नहीं करने से उनका आवेदन गलत भर दिया गया है। कई छात्रों का चालान भी अपलोड नहीं है। इससे उनकी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.