मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसटीईटी का परीक्षा फॉर्म बीआरए बिहार विवि के छात्र मूल डिग्री से नहीं बल्कि उसकी फोटो से भरेंगे। एक साथ हजारों आवेदन आने के कारण इतनी डिग्रियां बीआरएबीयू तैयार नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को डिग्रियों की जगह उसकी फोटो मोबाइल पर भेजी जा रही है, ताकि उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी नहीं हो।

डिग्री लेने के लिए लंबी कतार उधर, डिग्री लेने के लिए गुरुवार को भी छात्रों की लंबी कतार विवि में लगी रही। डिग्री को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने के लिए नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने सभी उप परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रॉक्टर प्रो. विपिन राय भी शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि डिग्री तैयार करने के लिए रविवार को भी परीक्षा विभाग खोला जाएगा। एस...