पीलीभीत, फरवरी 14 -- बीसलपुर। बीसलपुर डिग्री कालेज में भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन संस्था से आए प्रशिक्षक योगेश मौर्य एवं प्रियांशी ने स्काउटिंग के इतिहास की जानकारी देते हुए नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, सैल्यूट, वर्दी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु गतिविधियां कराई। कैंप रोवर लीडर डॉ महेश बाबू, रेंजर्स लीडर प्रो. दरख़्शा अजहर के निर्देशन में किया जाएगा। डा. अलका मेहरा ने रोवर्स रेंजर्स को सशक्त युवा विकसित भारत की थीम में रोवर्स रेंजर्स को मजबूती से प्रतिभा करने के लिए मार्गदर्शन किया। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ सुनीत कुमार साहनी, डॉ विकास प्रधान, डॉ सुनील कुमार, डॉ चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ पवन त्रिवेदी,डॉ महेंद्र पाल, डॉ रोहित पटेल, डॉ जगदम्बा कु...