पीलीभीत, अप्रैल 12 -- डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान व हेल्पलाइन नंबर विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डा. अलका मेहरा ने किया। बीसलपुर डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला हेल्पलाइन नम्बर व महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्तुति रस्तोगी, द्वितीय स्थान अंशिका गंगवार, तृतीय स्थान आकांक्षा ने प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ० अलका मेहरा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि छात्राएं हेल्पलाइन नंबर को याद रखें नोट करें व आसपास अपने गांव मोहल्ले में भी इन हेल्पलाइन नंबरो का व्यापक प्रचार प्रसार करें। डॉ चन्द्रप्रभा गंगवार ने बताया कि अपने आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.