पीलीभीत, मार्च 26 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. अल्का मेहरा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्जन कर किया। बीसलपुर डिग्री कालेज में यातायात पुलिस के परवेज चौधरी, टीएसआई सुभाष चंद्र चौहान एवं योग प्रशिक्षक सुभाष चन्द्र सक्सेना द्वारा नशा से होने वाले दुष्प्रभावो को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कैसे नशा करने वाला परिवार और समाज पर बोझ बन जाता है। उन्होंने नशा उन्मूलन के बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं चाहत ऋषीश्वर एवं प्रियांशी द्वारा नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किये गए। डॉ विकास प्रधान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदम्बा कुमार के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...