आगरा, अप्रैल 30 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डिग्री कालेजों में चल रही नकल व अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। महाविद्यालयों से अनियमितताएं समाप्त कराने की मांग को लेकर कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि जनपद के कई महाविद्यालयों में नकल कराई जा रही है। इससे परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। निजी महाविद्यालयों में छात्रों से अवैध वसूली एवं शोषण की शिकायतें भी आ रही हैं। आरोप है कि परीक्षाओं के दौरान महाविद्यालयों में कैमरे एवं वॉयस रिकॉर्डर बंद कर दिए जाते हैं। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद ऐसे महाविद्यालयों के बाहर पुतला दहन कर आंदोलनात्मक कदम उठाएगी...