डिग्री कालेज में आयोजित गोष्ठी में बताई पर्यावरण की चुनौतियां
संतकबीरनगर, जून 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन शिक्षक शिक्षा विभाग में किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. विजय राय ने पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.