डिग्री कालेज के प्रोफेसर की चलती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान
उरई, मई 14 -- एट, संवाददाता। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर टोल प्लाजा के पास डीवी कॉलेज उरई के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर की चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। घटना के वक्त कार में प्रोफेसर के अलावा तीन साल की बच्ची व तीन अन्य लोग सवार थे जो उरई से झांसी जा रहे थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई पर तब तक कर जलकर स्वाहा हो गई थी।दयानंद वैदिक कॉलेज उरई के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. नमोनारायण अपने साथियों प्रभात दुबे, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अमित कुमार तथा तीन वर्षीय बच्ची नव्या नारायण के साथ कार से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.