जौनपुर, अप्रैल 12 -- मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर और पंवारा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने डिग्गी से पैसे निकालकर फरार होने वाले दो अभियुक्तों को शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा बाइक से भागने के प्रयास गिरकर घायल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर व थानाध्यक्ष पंवारा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुंवरपुर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त सत्येंद्र कुमार दोबरे उर्फ सुमित नारायण निवासी इटावा के दाहिने पैर में गोली लग गई। दूसरा अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार निवासी औरैया बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर ...