धनबाद, जून 13 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। लचर बिजली आपूर्ति से परेशान हजारों उपभोक्ताओं में गुस्सा है। पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली संकट से लोग अब काफी परेशान हो चुके हैं। विरोध में शनिवार को डिगवाडीह बिजली कार्यालय में विशाल 'हल्ला बोल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिजली पानी उपभोक्ता मंच के शुभाशीष राय, किशोर कुमार और दिनेश राम ने बताया कि 24 घंटा में 16 घंटे तक बिजली गायब रह रही है। सब-स्टेशन के अधिकारी सही जवाब देना उचित नहीं समझते हैं, जिसको लेकर बैठक हुई है और आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बिजली विभाग नियमित बिजली सप्लाई करना शुरू करें। यह भी पढ़ें- डिगवाडीह सब स्टेशन पर कल हल्ला बोल प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...