धनबाद, मई 25 -- डिगवाडीह पावर सब स्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर शनिवार की देर रात अचानक खराब हो गया। इस कारण भागा फीडर, जामाडोबा और आसपास के दर्जनों मुहल्लों की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। भीषण और उमस भरी गर्मी में रातभर बिजली नहीं आने से लोग बेहद परेशान रहे। सुबह होते ही गुस्साए उपभोक्ताओं ने सब स्टेशन पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह डिगवाडीह सब स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने नाराज लोगों को समझाया और बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर व्यवस्था में सुधार करने और जल्द समस्या के समाधान करने को कहा। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी लोगों ने विधायक से कहा कि आए दिन लो वोल्टेज और घंटों बिजली कटौती से वे त्रस्त हैं। भागा में बिजली विभाग...