डिगवाडीह में श्री श्याम भक्त मंडली मनाएगी स्वर्ण जयंती महोत्सव
धनबाद, मई 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। श्री श्याम भक्त मंडली डिगवाडीह अपने 50 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष भव्य तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजित करेगी। शुक्रवार को डिगवाडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने इसकी रूपरेखा साझा की। महोत्सव के दौरान विशेष कीर्तन, भजन संध्या, अखंड ज्योत, निशान यात्रा और भंडारा का आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा होंगे। कार्यक्रम की तिथि व स्थल की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। प्रेस वार्ता में मुरारी गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन तायल, पिंटू अग्रवाल और आदित्य जिंदल समेत दर्जनों श्याम भक्त उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- वार्षिकोत्सव में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे भक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.