डिगवाडीह में जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन
धनबाद, मई 30 -- जोड़ापोखर। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को जीएसटी नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से राम परीखा मार्केट, डिगवाडीह में शुक्रवार को विशेष जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंप लगा। इसका उद्देश्य व्यापारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना और उन्हें ऑन-द-स्पॉट डिजिटल रजिस्ट्रेशन की सुविधा देना था। मौके पर जीएसटी विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर मंगल उरांव ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण से व्यवसाय को कानूनी पहचान मिलती है, जिससे व्यापार विस्तार में मदद मिलती है। उन्होंने कारोबारियों से बिना किसी डर के इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। कैंप में विभाग के डाटा ऑपरेटर अमित कुमार और संजय कुमार ने व्यापारियों के आधार, पैन व बिजली बिल जैसे दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए। यह भी पढ़ें- जैनामोड़ चेंबर कार्यालय में जीएसटी व जेपीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.