धनबाद, मार्च 7 -- जोडापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह पुरानी बस्ती निवासी कयूम अंसारी के घर शुक्रवार की सुबह चोरी हो गई। चोर 26 हजार नगद और एक मोबाईल चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत जोड़ापोखर पुलिस से की है । शिकायत के आलोक में जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को कयूम ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर कुछ निजी कार्य से निकला था। सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस दौरान चोर ने दरवाजा खुला पाकर घर के अंदर दाखिल हो गया और घर के अंदर रखे पर्स से नगद 26 हजार एवं एक एनराइड मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। कयूम का कहना है मोहल्ले के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें चोर घर में घुसते और निकलते दिख रहा है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.