धनबाद, जनवरी 26 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह डिनोबिली स्कूल परिसर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र संगठन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य व चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. एसएम इकबाल नासिर, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. सुभीर चौधरी ने दर्जनों लोगों की मधुमेह, रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, संक्रमण, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं की जांच की। मरीजों को नि'शुल्क दवाइयां दी गई। मौके पर पूर्व छात्र संगठन के सदस्य एसके सिन्हा, सुमित्रा मुखर्जी, संजय लोढ़ा, शंतनु दास, आलोक कुमार अग्रवाल, सनी कटेसरिया, इनामुल हक आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य फादर सुशील सुमन व फादर रेक्टर एफ. जोसेफ, वाइस प्रिंसिपल सुरेश चक्रवर्ती, मेंटेनेंस इंचार्ज फादर राजेश का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.