अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- अल्मोड़ा। सोमेश्वर रेंज के डिगरा और नाग हरनाल वन पंचायत के जंगल में एकाएक आग धधक उठी। सूचना पर दोनों जंगलों में हंस फाउंडेशन और वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। दस और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर रेंज के डिगरा वन पंचायत के जंगलों में अज्ञात कारणों से आग धधक उठी। इसकी सूचना फायर फाइटरों ने वन विभाग को दी और आग बुझाने में जुट गए। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यहां हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर जानकी मेहता, लीला, मीरा खाती, लीला खाती, चंपा देवी, शोभा देवी, धना देवी तथा वन विभाग से वन दरोगा गोपाल आर्या, चांदनी, किशोर आदि थे। इधर, सोमेश्वर रेंज के ही नाग हरनाल वन पंचायत का जंगल भी आग से धधक उठा। यहां भी ग्रामीणों एवं फायर फाइटरों ने आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.