डिक्लाइन मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर यूनियन ने यूसीआईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
घाटशिला, मई 13 -- मुसाबनी। झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बागजाता माइंस के अध्यक्ष रुपाई हांसदा, महासचिव गणेश कर्मकार ने मंगलवार को यूसीआईएल के डीजीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि बागजाता माइंस में बुनियादी मजदूरों को पुनः रोजगार दिया जाए। बता दें कि बुनियादी मजदूरों का बागजाता माइंस के विकास में योगदान रहा है। लंबे समय से माइंस में सेवा करने वाले बुनियादी मजदूरों को नियमित रोजगार नहीं मिलता है। 28 फरवरी, 2026 को संविदा समाप्त होने के कारण उन्हें कार्य करने से रोक दिया गया। कार्य करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए। प्रबंधन ने जल्द डिक्लाइन का कार्य प्रारंभ कर मजदूरों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था। लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इसके कारण मजदूर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।उनके परिवार के समक्ष आर्थिक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.