धनबाद, अप्रैल 9 -- झारखंड के धनबाद में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से माफी मांगने के लिए कॉलेज की दीवारों को ही पोस्टर से भर दिया। यह घटना गुरुवार (9 अप्रैल) को बीएसएस वुमैन कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर सामने आई, जिसने छात्रों और राहगीरों को चौंका दिया। जानकारी के अनुसार, कॉलेज के गेट पर सफेद रंग के कई पोस्टर चिपकाए गए थे। इनमें 'Dimpi' नाम की एक लड़की से माफी मांगते हुए लंबा मेसेज लिखा गया था। पोस्टर में युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा था- "डिंपी मुझसे गलती हो गई, प्लीज मुझे माफ कर दो। मैं आगे से ध्यान रखूंगा कि ऐसा दोबारा न हो।" घटना ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कॉलेज के सुरक्षाकर्मी और चपरासी पोस्टर हटाने पहुंचे। इसी दौरान मौके पर मौजूद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया और स्टाफ को ...