लखनऊ, जनवरी 15 -- समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने गुरुवार को अपना जन्मदिन दिल्ली में केक काटकर मनाया। डिंपल ने दिल्ली में सरकारी आवास पर रिश्ते में ससुर और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की मौजूदगी में बर्थडे केक काटा। जबकि अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ लखनऊ में सपा के दफ्तर में डिंपल का जन्मदिन मनाते नजर आए। रामगोपाल ने दिल्ली में डिंपल द्वारा केक काटने का फोटो शेयर किया है, जबकि अखिलेश ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ डिंपल के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें पोस्ट की हैं। फिलहाल दोनों एक साथ नहीं दिखे हैं, लेकिन हो सकता है कि शाम में अखिलेश और डिंपल दिल्ली या लखनऊ में बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करें। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.