डिंडोरी में राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- डिंडोरी गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल की चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों, खेतिहर मजदूरों तथा कमेरा वर्ग के सच्चे मसीहा थे। इस बीच लोगों द्वारा एक मुट्ठी अनाज अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए अन्न से तैयार भोजन को प्रसाद के रूप में सभी उपस्थित ग्रामीणों, किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठकर ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, सुमित कुमार, अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, डोरी लाल यादव, राजेंद्र सिंह यादव, कमल सिंह जाटव तथा दानवीर सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.