अमरोहा, मई 25 -- गजरौला। नगर के बुद्ध नगर स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में वित्तविहीन स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन अमरोहा गजरौला इकाई की बैठक में शिक्षक विधायक चुनाव में डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मूलचंद गिल ने कहा कि डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने हमेशा ही शिक्षकों की समस्याओं के लिए आवाज उठाई है।उनका व्यवहार इतना मृदुभाषी है कि कभी भी उनसे मुलाकात की जा सकती है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा फिर से शिक्षक विधायक चुनाव में प्रत्याशी बनाना स्वागत योग्य निर्णय है। इस दौरान रविराज सिंह, सर्वेंद्र सिंह, सुमित कुमार, कपिल सैनी, सदाकत अली, श्याम सिंह, अहसान अली, सतपाल सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक एमएलसी चुनाव में हरि सिंह ढिल्लों को फिर ...