डा. हरिहर सिंह के विश्वविद्यालय सदस्य नामित
गाजीपुर, जून 12 -- गाजीपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और कुशल संचालन के लिए गठित समिति में डा. हरिहर प्रसाद सिंह को पुनः सदस्य नामित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी है। राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी डा. सुधीर एम. बोबडे द्वारा जारी पत्र के अनुसार उन्हें दो वर्ष के लिए नामित किया गया है। शुक्रवार को सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। शैक्षिक महासभा के प्रदीप ने बताया कि डा. सिंह का शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके चलते उन्हें दूसरी बार इस दायित्व के लिए चुना गया है। उनके साथ अन्य शिक्षाविदों और एक न्यायिक सदस्य को भी समिति में शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.