डा. हरिश्चदं और उर्मिला को सीएम ने किया सम्मानित
भदोही, सितम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। सूबे की राजधानी लखनऊ में शिक्षक दिवस पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया है। डा. हरिश्चंद्र यादव विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और उर्मिला देवी बेसिक शिक्षा विभाग से सम्मान मिलने पर कालीन नगरी के लोगों में हर्ष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: कालीन नगरी में शिक्षक दिवस की रही धूम, उत्साहशिक्षकों को सम्मान बता दें कि शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि डा. हरिश्चंद्र ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कक्षाओं में प्रभावशाली शिक्षण के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारों का प्रयोग किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.