घाटशिला, मई 11 -- घाटशिला। शनिवार को घाटशिला के पूर्व विधायक कामरेड बास्ता सोरेन की बहू, चिकत्सक सह समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन को दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह "100 आईकोनिक विमेन ऑफ इंडिया अवार्ड 2026" से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितू शिवपुरी के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, जनकल्याण एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम एवं झारखंड प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा घाटशिला की मिट्टी, लोगों का प्यार, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे घाटशिला, झारखंड एवं उन सभी लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.