बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ जनपद इकाई के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. संजीव चैधरी, पशु चिकित्साधिकारी, त्रिलोकपुर एवं महामंत्री पद पर डा. गुलाब चन्द्र यादव, पशु चिकित्साधिकारी, हेतमापुर चयनित हुए। इसके अलावा इकाई के अन्य पदों यथा उपाध्यक्ष पद पर डा. शमीम अहमद, पशु चिकित्साधिकारी, सिद्धौर, कोषाध्यक्ष पद पर डा. नीरज वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, पठकनपुरवा व संयुक्त मंत्री के पद पर डा. विभा, पशु चिकित्साधिकारी, सफेदाबाद का निर्विरोध चयन किया गया। चयनित उप्र पशु चिकित्सा संघ के जनपद इकाई के समस्त सदस्यों का मल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। डा. राकेश कुमार वर्मा, उप निदेशक, पोल्ट्री, निबलेट, बाराबंकी एवं डा. संतोष कुमार यादव, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में अधिवेशन प्रक्रिया का संचालन किय...