डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
ललितपुर, जुलाई 6 -- बांसी। कस्बा बांसी में जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने डा. मुखर्जी के 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' के संकल्प को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में मौजूद भाजपाइयों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Banda News: डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित किया जीवन कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.