शामली, मार्च 23 -- शामली। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर प्रखर समाजवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, सिद्धांतों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि डा. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और आजादी के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र वालिया ने कहा कि लोहिया ने भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप समाजवादी विचारधारा को नया स्वरूप दिया और उसमें धर्म एवं संस्कृति का समावेश किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.