सहरसा, नवम्बर 30 -- कहरा, एक संवाददाता। जिले के बनगांव निवासी स्व. बिनोद कुमार ठाकुर को मरणोपरांत डा. राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली एवं रवि राय एकेडमी ओडिसा द्वारा इस वर्ष का लोहिया स्मृति सम्मान पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। 29-30 नवंबर को भुवनेश्वर में आयोजित 6 वें राष्ट्रीय विचार मंथन कार्यक्रम में शनिवार को उनके पुत्र नरोत्तम कुमार को यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक न्याय एवं देश के नवनिर्माण में लोगों को प्रेरित करने के कारण दिया गया। जयप्रकाश अंदोलन के सहभागी स्व. बिनोद कुमार ठाकुर विनम्र स्वभाव के होने के साथ ही सदैव समाज के प्रति समर्पित रहे। वे सदैव समाज में सभी उम्र के लोगों से सहज जुड़ाव रखने वाले सामाजिक चेतना से ओतप्रोत व्यक्तित्व थे। जरूरतमंदों की सहायता और मानवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.