लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- शहर में रहने वाले हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी ने समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश व श्याम लाल पाल की संस्तुति पर सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम यह मनोनयन किया। हाजी डा. रईस अहमद उस्मानी की सक्रियता और पार्टी के प्रति उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। रईस अहमद उस्मानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगें। उनके राष्ट्री सचिव बनने पर सपा नेताओं ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.