डा. मोहित को रूस से एमडी की डिग्री
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी डॉ. मोहित रुहेला ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमडी (कार्डियोलॉजी) की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। डॉ. मोहित रुहेला ने इसी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई भी पूरी की थी। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अब वह जल्द ही जनपद बुलंदशहर में अपनी सेवाएं देकर क्षेत्र के लोगों का उपचार करेंगे। डॉ. मोहित के पिता विपिन रुहेला समाजसेवी हैं और एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से लंबे समय से सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.