आगरा, मार्च 13 -- भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की बैठक में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदों पर भी पदाधिकारी मनोनीत किए गए। बैठक बुधवार की देर शाम शहर के सहावर गेट मोहल्ला भीम नगर स्थित आंबेडकर धर्मशाला में हुई। निवर्तमान अध्यक्ष रिकेंद्र कुमार द्वारा गत वर्ष हुए जयंती समारोह का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक शिवदयाल टॉपसन की अध्यक्षता में हुई। सर्व सम्मति से समिति अध्यक्ष विशाल कुमार, महामंत्री राजवीर सिंह गौतम मनोनीत किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती लाल सागर, उपाध्यक्ष सरिता बौद्ध, देवेंद्र सिंह बनाए गए। कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सागर, मंत्री नंद किशोर, आमोद कुमार भारती, लेखा परीक्षक राम...